Homeउत्तरप्रदेशउज्जैन के बम बम नाथ अघोरी बाबा की भविष्यवाणी यूपी में फिर...

उज्जैन के बम बम नाथ अघोरी बाबा की भविष्यवाणी यूपी में फिर से योगी सरकार

उज्जैन /उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव को लेकर उज्जैन के बम बम नाथ अघोरी ने बड़ा दावा किया है. तंत्र पूजा के जरिए उन्होंने दावा किया है कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी. इसके अलावा अघोरी ने देश में मोदी सरकार को एक बार फिर मौका मिलने का दावा भी किया है.

‘योगी सरकार को मिलेगा मौका’
दरअसल उज्जैन के श्मशान घाट पर तांत्रिक पूजा कोई नई बात नहीं है, लेकिन चुनाव को लेकर तंत्र पूजा और यज्ञ-हवन का सिलसिला ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसी घाट पर अघोरी बम बम नाथ ने दावा किया है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में काम करने का मौका मिलेगा. इसके लिए लगातार तांत्रिक क्रिया की जा रही है. अघोरी बम बम नाथ कई सालों से श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनका आशीर्वाद लेने भी आते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments