Homeप्रमुख खबरेंपवैया की घोषणा महाविद्यालयों में सीट संख्या में वृद्धि कर सकेंगे प्राचार्य

पवैया की घोषणा महाविद्यालयों में सीट संख्या में वृद्धि कर सकेंगे प्राचार्य

प्रवेश प्रक्रिया अपूर्ण होने की स्थिति में भी आवश्यकता होने पर प्रवेश की अंतिम तिथि में दो दिन की वृद्धि के भी निर्देश

भोपाल : शनिवार प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के समय 10 प्रतिशत तथा विशेष परिस्थिति में 25 प्रतिशत तक सीट संख्या में वृद्धि करने के अधिकार प्राचार्य को होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश के अनेक महाविद्यालयों में छात्रों की प्रवेश से वंचित रहने की सूचना प्राप्त होने के कारण यह व्यवस्था की गई है।

मंत्री श्री पवैया ने बताया कि कॉलेज लेविल काउंसलिंग में उपलब्ध सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सीट संख्या में 10 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए महाविद्यालय में पर्याप्त स्थान, शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शिक्षण हेतु पर्याप्त स्टाफ, परीक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था आदि होना चाहिए। प्राचार्य को समय-सीमा में संबंधित विश्वविद्यालय से सीट संख्या में वृद्धि की मान्यता प्राप्त करना होगी तथा सूचना संचालनालय को देनी होगी।

श्री पवैया ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया अपूर्ण होने की स्थिति में भी आवश्यकता होने पर प्रवेश की अंतिम तिथि में दो दिन की वृद्धि की जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments