Homeप्रमुख खबरेंपवैया 23 मार्च को राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण...

पवैया 23 मार्च को राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे

भाजपा कार्यालय में महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ नेताओं से करेंगे भेंट, तदुपरांत पहुंचेंगे मंत्रालय

भोपाल/ग्‍वालियर, 22/03/2026। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, महाराष्ट्र के सह-प्रभारी एवं नवनियुक्त राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया 23 मार्च, सोमवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री जयभान सिंह पवैया सायं 4ः30 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और सायं 5ः30 बजे पार्टी नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय पहुंचकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments