Homeप्रमुख खबरेंपाकिस्तान ने माना भारत के हमलों में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान...

पाकिस्तान ने माना भारत के हमलों में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान मारे गए, 78 हुए घायल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर 7 से 10 मई के बीच ड्रोन और मिसाइलों से कई बार हमले किए, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत ने अपनी कार्रवाई में 11 एयरबेस को तबाह कर दिया. अब पाकिस्तान ने कबूल किया है कि भारत की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान मारे गए, जबकि 78 जवान घायल हुए हैं. इसमें 5 एयर फोर्स के अधिकारी भी शामिल हैं.

आईएसपीआर द्वारा जारी बयान के अनुसार, सभी कर्मी 10 मई को भारतीय हमले में मारे गए.

बयान में कहा गया है कि 6-7 मई की रात को भारत के हमले में सात महिलाओं और 15 बच्चों सहित 40 लोग मारे गए।

लगभग चार दिनों की लड़ाई के बाद भारत और पाकिस्तान ने अंततः शनिवार को युद्धविराम की घोषणा की थी.

इससे पहले सोमवार को, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ़) के मुख्यालय ने ने एक्स पर बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है.

पाकिस्तान ने बताया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान आर्मी के अब्दुल रहमान, दिलावर खान, इकरामुल्ला, ख़ालिद, मुहम्मद अदील अकबर, और निसार मारे गए हैं, जबकि पाकिस्तान वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, चीफ तकनीशियन नजीब, कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक और सीनियर तकनीशियन मुबाशिर की मौत हुई है.

पाकिस्तान के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान युसूफ सहित जो पाकिस्तानी वायुसेना के कुल पांच वायुसैनिक मारे गए हैं, वे सभी जकोकाबाद एयरबेस (सिंध प्रांत) में तैनात थे. उस्मान और उसके साथी जेएफ-17  से भारत के खिलाफ फ्लाई करने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान भारत ने शहबाज एयरबेस पर अटैक कर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments