Homeप्रमुख खबरेंपानी और जाम में फंसा गुरुग्राम ,सरकार की अपील कोई न आये...

पानी और जाम में फंसा गुरुग्राम ,सरकार की अपील कोई न आये यहाँ

गुड़गांव. यहां गुरुवार शाम करीब तीन घंटे हुई बारिश से शहर की सड़कों पर 4 फीट तक पानी जमा हो गया। गुड़गांव में 20.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबसे बुरा हाल दिल्ली-गुड़गांव हाईवे (NH-8) पर है। शाम 7 बजे से घंटे से जाम लगा हुआ है। एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि हाईवे के हालात खराब हैं, दिल्ली के लोग गुड़गांव न आएं। दो दिन के लिए सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जाम को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी ने जैसे ही दूसरों के सिर ठीकरा फोड़ा, गुड़गांव जाम हो गया।’ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- ‘गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता।’
–गुरुवार को हुई बारिश के चलते शुक्रवार को भी बुरे हालात हैं।पुलिस ने ट्वीट करके कहा है, ‘NH-8 पर ब्लॉक है। पॉसिबल हो तो लोग लोग यहां आने से बचें।‘ एडमिनिस्ट्रेशन ने 29-30 जुलाई को सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने जलभराव के मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। हालात इतने खराब हैं कि नाइट शिफ्ट करने वाले इम्प्लॉइज ऑफिस और शाम को लौटने वाले घर नहीं लौट पाए।
बारिश से थमी गाड़ियों की रफ्तार
– गुड़गांव में तेज बारिश से एक्सप्रेस-वे सोहना रोड पर हालात काफी बदतर रहे।
– खेड़कीदौला टोल से लेकर इफको चौक तक के सभी फ्लाई ओवरों के नीचे दो फीट तक बारिश का पानी जमा हो जाने से सर्विस लेन एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई।
– वहीं सोहना रोड पर राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच सात किलोमीटर का सफर पूरा करने के लिए लोगों दो घंटे से ज्यादा वक्त लगा। इस रोड पर वॉटर लॉगिंग के चलते कई बाइक वाले पानी में गिर पड़े।
– दोपहर तक मौसम साफ रहा लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर तीन बजे अचानक काले बादल छा गए और मूसलधार बारिश शुरू हो गई।
– पानी जमा होने के कारण रात 9 बजे तक न्यू और ओल्ड गुड़गांव की सड़कों पर कई जगह से जाम की खबरें मिलती रहीं।
– बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी लोग परेशान हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments