लंदन. क्रिकेट के महिला विश्वकप में इंडियन टीम नजदीकी मुकाबले में इंग्लैंड से हार गई। इंग्लिश टीम ने इंडिया को 9 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 228 रन बनाए थे, इंडिया 48.4 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से आन्या श्रबसोल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। भारत की ओर से टॉप स्कोरर पूनर राउत रहीं, जिन्होंने 86 रन बनाए। एक वक्त इंडिया जीत को ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन 43वें ओवर में राउत का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की बैटिंग बिखर गई। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे।10वीं बार राउत ने फिफ्टी लगाई
– मैच में पूनम ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। वे 115 बॉल पर 86 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपने 50 रन 75 बॉल पर पूरे किए थे।
– अपनी इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। ये उनके वनडे करियर की दसवीं हाफ सेन्चुरी रही।
फिफ्टी लगाकर आउट हुईं हरमन
– मैच में हरमनप्रीत कौर ने शानदार फिफ्टी लगाई। ये उनके वनडे करियर की दसवीं फिफ्टी रही।
– हरमन 80 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी इनिंग में उन्होंने 3 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।
ऐसी रही थी इंग्लैंड की इनिंग
– मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जिसमें नताली स्काइवर ने 51 और सारा टेलर ने 45 रन की इनिंग खेली।
– इंग्लैंड को ब्यूमोन्ट और विनफील्ड ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद 16 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए।
– इसके बाद सारा टेलर और नताली स्काइवर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप की। खतरनाक दिख रही इस जोड़ी को झूलन गोस्वामी ने तोड़ा।
– भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने 3/23 विकेट लेकर सबसे सफल रहीं, वहीं पूनम यादव ने 2/36 विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1/49 विकेट लिया।
जीत के नजदीक पहुंचकर हारीं भारतीय बेटियां
RELATED ARTICLES