Homeमध्यप्रदेशपूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई को पद्म भूषण पुरस्कार

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई को पद्म भूषण पुरस्कार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में पद्म भूषण पुरस्कार के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम शामिल है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है, जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है। वहीं, पद्म भूषण की लिस्ट में 10 नाम शामिल हैं। ताई ने इस पुरस्कार को इंदौर की जनता को समर्पित किया है

गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेले मोनाप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी.बी. लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

कृष्ण नायर सांताकुमारी चित्रा (कला), तरुण गोगोई (जनसेवा), चंद्रशेखर कांबरा (साहित्य और शिक्षा), पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवीदास श्रोफ, तारलोचन सिंह को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments