भोपाल / भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी के चलते पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी। महत्वपूर्ण बात यह है की जहां इस प्रदेश समिति में ग्वालियर से पूर्व महापौर व वर्तमान सांसद विवेक शेजवलकर सहित पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को शामिल कर खास तवज्जो दी गई है साथ ही इसमें शामिल ग्वालियर की जिन महिला नेत्री समीक्षा गुप्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है वे पिछला विधानसभा चुनाव पार्टी से टिकट न दिए जानेपर बागी रूप से लड़ीं थीं और हार गईं थीं, इसबार भी वे महापौर पद की दौड़ में शामिल हैं लेकिन अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश चुनाव संचालन समिति में शामिल किया है। समिति इस प्रकार है।
