Homeग्वालियर अंचलपॉलीथिन मुक्त ग्वालियर के लिए महाअभियान ने जोर पकड़ा, सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने...

पॉलीथिन मुक्त ग्वालियर के लिए महाअभियान ने जोर पकड़ा, सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने लिया संकल्प

ग्वालियर /ग्वालियर के बंधन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शहर के लगभग 307 प्रबुद्धजनों  ने ग्वालियर को पॉलिथीन मुक्त करने हेतु  संकल्प पत्र भरकर शपथ ली।

यह ली शपथ

मैं संकल्प लेता हूँ कि मैं अपने घर अपने कार्य क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक, यथा – पॉलिथीन बैग , पानी की बोतल एवं प्लास्टिक चम्मच का उपयोग नहीं करूंगा तथा मैं समाज के अन्य लोगों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करूंगा ।
भारत माता की जय

पॉलीथिन के विरुद्ध महाअभियान

उल्लेखनीय है कि प्लास्टिक की थैलियों अर्थात पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के प्रति जनता को जागरूक करने तथा पॉलीथिन का उपयोग न करने  हेतु सभी को प्रेरित करने  समाज की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहरभर में  महाअभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में ग्वालियर की सामाजिक उपक्रम टोली ग्वालियर महानगर को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प  लेने के साथ महाअभियान में जुटी है।

इन स्थानों को कराया जाएगा पॉलीथिन मुक्त

इसके लिए जहां सबसे पहले मंदिरों, विवाह वाटिकाएं, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालय व प्रमुख स्थलों को पॉलीथिन से मुक्त कराया जाएगा वहीं आमजन को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक पूरे शहर में चलेगा। स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की विशेष टीमें बस्ती नगर व गली-मोहल्लों में पहुंचकर आमजन को जागरूक कर रही हैं वहीं इसके विकल्पों के बारे में भी बता रही हैं ताकि पॉलीथिन का बहिस्कार कर अन्य साधनों का उपयोग किया जा सके। वहीं जिला व पुलिस प्रशासन से भी इस महाभियान में सहयोग लिया जाएगा। साथ ही यह आग्रह किया जाएगा कि पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लगे, जिससे इसकी बिक्री रुक सके।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments