HomeBreakingप्रचंड जीत के बाद मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद

प्रचंड जीत के बाद मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया। इससे पहले दोनों हैदराबाद स्थित पार्टी के दफ्तर गए और जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। सभा संबोधित करते हुए मोदी ने कहा ‘मैं उस भूमि पर वापस आया हूं जिसने मेरा पालन-पोषण किया है। मैं एक ऐसी जगह पर वापस आ गया हूं, जिसके साथ मेरा बहुत पुराना नाता है। मैं यहां गुजरात के लोगों के दर्शन के लिए हूं। इस राज्य के नागरिकों का आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहा है।’पीएम मोदी के भाषण के समापन के बाद सभा में मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट जलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने इसके बाद हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments