कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरकार विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में अपने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी, लेकिन वे ऐसा 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के बाद ही कर सकते हैं। इसका फैसला पीसीबी ने कुछ क्रिकेट बोर्ड के फैमिली साथ रखने के फैसले के बाद मंजूरी दी है।
पीसीबी ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति दे दी थी, लेकिन उसने पिछले महीने कप्तान सरफराज अहमद के विश्व कप के लिए इसी तरह के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।
पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि उनकी पत्नी और बच्चों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जून को होने वाले मैच के बाद उनके साथ रहने की अनुमति दे दी जाए।