HomeBreakingप्रथम शाही स्नान में संगम तट पर उमड़ी डेढ़ करोड़ से अधिक...

प्रथम शाही स्नान में संगम तट पर उमड़ी डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़

मकर संक्रांति के मौके पर शाही स्नान के साथ ही प्रयागराज में कुंभ का शंखनाद हो गया है। कड़ाके की सर्दी में अलग-अलग अखाड़ों के साधु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। हर तपस्वी की यही इच्छा होती है कि वो धर्म के सबसे बड़े मेले में संगम तट पर शाही स्नान का हिस्सा बनें। ऐसे में सालों बाद जब ये मौका आया तो कड़ाके की ठंड को भी मात देते हुए संन्यासियों ने शाही स्नान किया।

पूरे धूमधाम से शोभा यात्रा निकालते हुए निरंजनी और आनंद अखाड़े के साधु संतों ने संगम तट पर शाही स्नान किया। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। वह भी इस पावन पर्व पर कुंभ के शंखनाद की साक्षी बनीं। समाचार लिखे जाने तक कड़ाके की सर्दी के बावजूद रात्रि में भी संगम तट पर श्रद्धालुओं का आना जारी है और वह लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाकर ठंड को मात देते दिखाई दे रहे हैं। मेला प्रशासन व अन्य तरह से प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रथम शाही स्नान में संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यह क्रम अभी भी जारी है। उधर अपरान्ह दो बजे तक लगभग एक करोड़ सात लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई अभी स्नान के लिए संगम की ओर भीड़ उमड़ ही रही है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि संगम स्नान रात्रि लगभग ढाई बजे शुभ मुहूर्त से शुरू हो गया था। कुंभ के प्रथम शाही स्नान पर्व मकर संक्रांति पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments