प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम सुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण 27 जून को प्रातः 11 बजे से होगा। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी 27 जून को प्रातः 11 बजे से सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम सुनते हुए विशिष्टजनों को फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरक, जानकारीपूर्ण और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाला कार्यक्रम है।
प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम सुनेंगे पार्टी पदाधिकारी
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी पं दिनदयाल मंडल में, ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर हेमुकलानी मंडल, पूर्व मंत्री नारायन सिंह कुशवाह विवेकानंद मंडल, पूर्व मंत्री माया सिंह रामकृष्ण मंडल में, सावरकर मंडल में प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, भगत सिंह मंडल में श्री राकेश माहौर, दुर्गा दास मंडल में श्री वेदप्रकाश शर्मा, कोटेश्वर मंडल में श्री विवेक जोशी और लक्ष्मीबाई मंडल में श्री रमेश अग्रवाल मंडलों में निवास कार्यकर्ता के साथ सामूहिक रूप कार्यक्रम सुनेंगे।