HomeBreakingप्रधानमंत्री की बड़ी घोषणा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3...

प्रधानमंत्री की बड़ी घोषणा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन, बूस्टर डोज को भी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है उन्होंने 15 से 18 साल के बच्चों को वेक्सीन लगाने व  फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर सहित 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को बूस्टर डोज को अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी, 2022 से लगनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 साल से अधिक आयु के लोगों को भी बूस्टर डोज का विकल्प दिया जाएगा। वे डॉक्टर की सलाह पर इसे ले सकेंगे। प्रधानमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि  अब 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन देश में शुरू होगा, 3 जनवरी, 2022 से इसकी शुरुआत की जाएगी। इससे स्कूल कॉलेजों में जा रहे बच्चों की और उनके माता-पिता की चिंता भी कम करेगा।

उन्होंने कहा की फिलहाल ओमिक्रॉन की चर्चा जोरों पर चल रही है। इस पर दुनिया भर के अनुभव अलग-अलग हैं। लेकिन हमारे वैज्ञानिक पूरी तरह सतर्क हैं और इस पर नजर रख रहे हैं। दुनिया भर के अनुभवों को देखते हुए आज कुछ निर्णय लिए गए हैं। आज अटल जी का जन्मदिन भी है और क्रिसमस का त्योहार भी है। इसलिए मुझे लगा कि यह फैसला आप लोगों से साझा करना चाहिए। उन्होंने कोरोना से सावधान रहने की बात भी कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments