Homeग्वालियर अंचलमुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री सिंधिया 26 ...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री सिंधिया 26 को आएंगे ग्वालियर

ग्वालियर / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। श्री चौहान इस दिन सायंकाल 6 बजे राजकीय विमान से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान सायंकाल तानसेन समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 9 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

उधर नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी 26 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंधिया इस दिन वायुमार्ग से प्रात: 11 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया प्रात: 11 बजे एलएनआईपीई पहुँचकर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दीनदयालनगर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कड़ी में श्री सिंधिया अपरान्ह 4 बजे एलीवेटेड रोड के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया सायंकाल 6 बजे तानसेन समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री सिंधिया सायंकाल 7.45 बजे शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा नईदिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments