निगम-मंडलों में हुई नियुक्तियों में पार्टी नेतृत्व द्वारा सामंजस्य को महत्व न देने व सिंधिया समर्थकों को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर भाजपा में भीतर ही भीतर माहौल गर्माया हुआ है हालांकि अभी इसपर किसी भी नेता व कार्यकर्ता ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा है बावजूद इसके दबी जुबान अनेक नेता कार्यकर्ता चर्चा करते देखे जा रहे हैं।
शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जब ग्वालियर पहुंचे तो मीडिया ने भी इससे जुड़ा सवाल उनसे पूछा, एक मझे हुए नेता की परिपक्वता दिखाते हुए श्री तोमर ने कुछ भी ऐसा नहीं कहा जिससे मीडिया को कुछ मसाला मिलता। यहां उन्होंने हाल ही में निगम-मंडलों में हुई नियुक्तियों पर कहा कि काम करने वालों को पद मिला है। जब पूछा गया कि भाजपा के मूल कार्यकर्ता की अनदेखी का आरोप कांग्रेस लगा रही है तो केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि जो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने हैं वह सभी BJP के ही कार्यकर्ता हैं। इसलिए कांग्रेस का कुछ नहीं है उसे सिर्फ आरोप लगाना ही आता है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमांे मंे भाग लिया है। रविवार को तानसेन समारोह मंे भी उन्हें शामिल होना है। एक दिन पहले ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने निगम और मंडलों में राजनैतिक नियुक्तियां की है। ग्वालियर-चंबल अंचल में 7 को निगम व मंडल में अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें से 5 केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और दो शिवराज सिंह। नरेन्द्र सिंह के एक भी समर्थक को जगह नहीं मिली है। कांग्रेस ने भी मूल भाजपाइयों की अनदेखी की तंज कसा। जब केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर से यह सवाल किया गया तो वह बड़े ही सरल अंदाज में सवाल यह जवाब देते हुए निकल गए कि जो बने है वह भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं