Homeप्रमुख खबरेंफर्जी ई चालान से रहें सावधान आईटीएमएस विभाग ने किया अलर्ट

फर्जी ई चालान से रहें सावधान आईटीएमएस विभाग ने किया अलर्ट

चालान भरने के लिए वाट्सएप पर पहुंच रहे फर्जी संदेश से रहे सावधान, आईटीएमएस विभाग ने ई-चालान के नाम पर ऑन लाइन ठगी करने वालों से किया सावधान
ग्वालियर 27नवंबर 2025 /शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने मे ग्वालियर स्मार्ट सिटी की इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) परियोजना का महत्वपूर्ण योगदान है। शहर में आईटीएमएस के द्वारा जब से ई-चालान की शुरुआत कि गई है, तब से आम लोगो में भी यातायात नियमो को लेकर जागरुकता बढी है, और अब पहले की अपेक्षा वह ट्रैफिक नियमो के प्रति सजग हुये है। एकीकृत एप्लीकेशन को उपयोग मे लेकर आईटीएमएस सेंटर द्वारा वाहनो के ट्रैफिक उल्लधन करने पर उनकी पहचान कर आनलाइन चालान बनाने के साथ साथ चालानी कार्यवाही की जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से देखने मे आ रहा है कि साइबर अपराधी द्वारा सीधे-सादे लोगों से पैसा ऐंठने के लिए अब ई-चालान को हथियार बना लिया है। ऐसे शातिर साइबर अपराधी वॉट्सएप पर फर्जी चालान की एपीके फाइल भेजकर आम लोगो से ठगी कर रहे है।
ऐसे साइबर अपराधियो से सावधान रहने के लिये आईटीएमएस ने सभी शहरवासियो को सचेत रहने का आव्हान किया है। आईटीएमएस सेंटर के प्रभारी राहुल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जब भी किसी वाहन चालक द्वारा यातायात का नियम तोड़ा जाता है, तो संबंधित सरकारी एजेंसी उसे टैक्स्ट मैसेज या फोन कॉल द्वारा सूचना देती है। वाट्सएप पर कभी भी जानकारी नहीं दी जाती और न ही कोई लिंक भेजती है। उन्होने सभी शहरवासियो से अपील की आम लोग हमेशा परिवहन की साइट पर चालान भरें या फिर कार्यालय में जाकर भुगतान करें। उन्होने बताया कि इसके लिये अधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in है। वही उन्होने ऐसे सभी मैसेज से सावधान रहने को कहा जिनके आगे एक्सेंटेशन .apk लिखा रहता है। ई-चालन मे साइबर अपराधियो द्वारा जो लिंक भेजी जाती है वह कुछ e-parivahan.apk इस तरह की होती है। इस तरह की लिंक डाउनलोड करने के बाद ठग कॉन्टैक्ट्स, बैंकिंग एप्स, पासवर्ड तक जान लेते हैं। जिससे खाते से पैसे गायब हो जाता हैं। उन्होने बताया कि चालान को लेकर असली मैसेज BZ VAAHAN-G जैसे सर्विस प्रोवाइडर से आता है। जबकि नकली ठग वाहन मालिक के वाट्सएप पर अपने नंबर से सीधे मैसेज भेजते हैं। आईटीएमएस विभाग द्वारा जनहित मे सभी शहरवासियो से अपील की गई है कि वह इस तरह के फर्जी मैसेजो से सावधान रहे और वही अपने परिवार व अन्य लोगो को भी इस तरह के ई-चालान से संबंधित साइबर ठगी को लेकर सावधान करे। यदि आपको अपने वाहन चालान से लेकर कोई भी जानकारी लेनी है तो ऑफिस में आकर संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है और चालान भी भरा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments