Homeप्रमुख खबरेंफायर ब्रांड उमा ने दिग्गी के खिलाफ ठोंकी ताल तो घबराए दिग्विजय...

फायर ब्रांड उमा ने दिग्गी के खिलाफ ठोंकी ताल तो घबराए दिग्विजय ने कर्मचारियों से मांगी माफी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने भाजपा किसको मैदान में उतारेगी इसपर भले ही संशय बरकरार है लेकिन मध्यप्रदेश के ही एक पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गी राजा को बंटाढार की उपाधि देने वाली फायर ब्रांड नेता उमाभारती ने यह ऐलान जरूर कर दिया है कि वह भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार करके उनकी पोल खोलेंगी शायद यही वजह है कि दिग्विजय सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान कर्मचारियों को परेशान करने के लिए माफी मांगी है। मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के दुश्मन नंबर 1 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों से माफी मांगी है। उन्होंने 16 साल पहले हुई भूल-चूक के लिए माफी मांगी। बता दें कि दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कर्मचारी विरोधी नेता माना जाता है। दिग्विजय सिंह की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं दलित ऐजेंडे के कारण ही 2003 में कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर हुई थी जो 2018 में तब वापस आई जब दिग्विजय सिंह को चुनाव प्रचार से दूर कर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ चेहरा सामने किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments