Homeप्रमुख खबरेंआइये जानें देश के राजनीतिक दलों के बारे में, अजीबो गरीब नाम...

आइये जानें देश के राजनीतिक दलों के बारे में, अजीबो गरीब नाम आपको कर देंगे हैरान

आम आदमी पार्टी (AAP) का नाम आप सभी ने सुना होगा लेकिन क्या अंजान आदमी पार्टी का नाम सुना है। हो सकता है कुछ लोगों ने सुना हो और कई के लिए यह एकदम नया नाम हो। बता दें कि चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों के नवीनतम डेटा के मुताबिक देश में कुल 2 हजार 2 सौ 93 पॉलिटिकल पार्टियां हैं। चुनाव आयोग में पंजीकृत इन पार्टियों में से सात मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और 59 मान्यता प्राप्त राज्य पार्टियां हैं।
भारत में यदि आपको राजनीतिक दल बनाना है तो चुनाव आयोग की तय गाइडलाइंस के मुताबिक बहुत आसानी से यह किया जा सकता है। बाकी इसी सहजता का परिणाम है अजीबोगरीब नाम वाली ढेरों पार्टियां।


राजनीतिक दलों के अजीबोगरीब नाम
अब राजनीतिक दलों के अलग-अलग नामों पर नजर डालते हैं। तकरीबन 2300 पॉलिटिकल पार्टियों में गरीब आदमी पार्टी, तुम्हारी-मेरी पार्टी, ऑल पेंशनर्स पार्टी, रायता भारत पार्टी, अपनी जिंदगी अपना दल, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया, लेमैन पार्टी, वोटर्स इंडिपेंडेंट पार्टी, सबसे बड़ी पार्टी, देवता दल, गरीब बेरोजगार विकास पार्टी, अंजान आदमी पार्टी, राष्ट्रीय साफ नीति पार्टी, अपना किसान पार्टी, भारतीय महापरिवार पार्टी, बहुजन हसरत पार्टी, आपकी अपनी पार्टी, मजदूर किराएदार विकास पार्टी, स्वच्छ स्वस्थ स्वावलंबीजन पार्टी, इंडियन लवर्स पार्टी, रिलिजन ऑफ मैन रिवॉल्विंग पॉलिटिकल पार्टी ऑफ इंडिया जैसे अलग-अलग दल शामिल हैं।

फरवरी-मार्च के बीच 149 दलों का पंजीकरण
गौरतलब है कि फरवरी से मार्च (2019) के बीच 149 राजनीतिक दलों ने पंजीकरण कराया है। राजनीतिक दलों के पंजीकरण का यह सिलसिला लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से एक दिन पहले यानी 9 मार्च तक चला। पिछले साल (2018) नवंबर-दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 58 राजनीतिक पार्टियों ने अपना पंजीकरण कराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments