टीवी ऐक्ट्रेस निया शर्मा और रेहाना पंडित लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं, यह बात सभी को पता है। हाल ही में दोनों ने होली पार्टी के दौरान मीडिया के सामने एक-दूसरे को लिप लॉक कर सबको चौंका दिया था। यह पहला मौका नहीं है जब निया और रेहना ने लिप लॉक किया हो। साल 2015 में भी दोनों ने ‘जमाई राजा’ के सेट पर ही लिप लॉक किया था। अब निया और रेहाने दोनों ने इस घटना पर सफाई देते हुए अपनी बात रखी है।
रेहाना ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया, ‘मेरी बहन के बाद निया ही वह इंसान है जिसे में किस कर सकती हूं क्योंकि वह मेरी बहन की तरह है। मैं हैरान हूं कि इसे लेकर लोग इतना हंगामा क्यों कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि निया इंडस्ट्री में मेरी सबसे अच्छी और अकेली दोस्त है। उस दिन मेरे देर से आने को लेकर परेशान थी, इसलिए मैंने सोचा कि एक किस के जरिए उसका प्यार वापस कर दूं।’
अपने लिप लॉक सीन पर निया और रेहाने ने दी सफाई
RELATED ARTICLES