जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुईमुठभेड़ अब भी जारी है। सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर हुए हैं। आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में हथियार बरामद हुए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।