Homeमनोरंजनफिट रहने के लिए दीपिका पादुकोण दिन भर में खाती हैं इतना...

फिट रहने के लिए दीपिका पादुकोण दिन भर में खाती हैं इतना सब कुछ, जानें उनका पूरा डाइट प्लान

हम सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस को लेकर खूब सतर्क रहती हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दीपिका को खाने-पीने का बड़ा शौक है. फूडी होने के बाद भी मस्तानी अपने फिगर और वजन दोनों को अच्छी तरह से मेंटेन कर लेती हैं. हालांकि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है. वो फिट रहने के लिए खास डाइट प्लान (Diet Plan) फॉलो करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण अपनी डाइटीशियन पूजा मखीजा (Dietician Pooja Makhija) की हर बात मानती हैं.

एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फिटनेस से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करतीं. दीपिका को पास्ता, चाइनीज फूड और इंडियन फूड बेहद पसंद है खास तौर पर घर का बना दाल-चावल. वहीं, स्ट्रीट फूड की बात करें तो दीपिका को सेव पूरी बहुत पसंद है.

दीपिका पादुकोण स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका सुबह उठकर  1 ग्लास गुनगुना पानी पीती हैं.
नाश्ताः दीपिका लो फैट मिल्क, एग व्हाइट या साउथ इंडियन फूड नाश्ते में खाना पसंद करती हैं जिसमें उपमा, डोसा या फिर इडली होती है.
लंचः दोपहर के खाने में दीपिका को रोटी, सब्जि, सलाद और ग्रिल्ड फिश खाना काफी पसंद है.
डिनरः डिनर में एक्ट्रेस सलाद, रोटी और सब्जी लेती हैं. इसके अलावा दीपिका हर दो घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी खाती हैं जिसमें, नट्स, ताजे फल, नारियल पानी, ताजे फलों का जूस शामिल होता है.
डेजर्टः आपको बता दें कि दीपिका डार्क चॉकलेट की दीवानी हैं, जब भी उनका मन करता है वो इसे खाने से नहीं कतरातीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments