Homeदेशफिर टूटा आंधी, तूफान और बारिश का कहर छह...

फिर टूटा आंधी, तूफान और बारिश का कहर छह राज्यों में 48 लोग मारे गए

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक एक नार्थ-साउथ ट्रफ लाइन बनी है। यह भोपाल सहित मप्र के पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है।

 

 

दिल्ली.  मौसम ने रविवार को देश के उत्तर से लेकर दक्षिणी और पूर्व से लेकर पश्चिमी हिस्सों में तबाही मचाई। 24 घंटे के दौरान आंधी, तूफान और बारिश की वजह से हुए हादसों में छह राज्यों में 48 लोग मारे गए। 50 से ज्यादा लाेग घायल भी हैं। सबसे ज्यादा 18 मौतें उत्तरप्रदेश में हुईं। वहीं प. बंगाल में 12, आंध्र में 9, तेलंगाना में 3, गुजरात में 4 लोगों की जान गई। दिल्ली में 109 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। जिससे दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।

उधर तेज रफ्तार आंधी के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 70 फ्लाइट जयपुर, अमृतसर, लखनऊ डाइवर्ट करनी पड़ीं। इनमें से नौ की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। साथ ही दिल्ली में 24 फ्लाइट देर से उड़ीं। – पेड़ गिरने और बिजली सप्लाई ठप होने से सड़क और रेल ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहे। दिल्ली, मुरादाबाद, गाजियाबाद में 12 से अधिक ट्रेनें कई घंटें फंसी रहीं। दिल्ली में शाम पांच बजे के बाद करीब दो घंटे तक मेट्रो सेवाएं भी बाधित रहीं।

 

7 राज्यों में तूफान की चेतावनी 

सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक एक नार्थ-साउथ ट्रफ लाइन बनी है। यह भोपाल सहित मप्र के पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है। हरियाणा से लेकर नागालैंड तक एक आैर ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन बनी है। इनकी वजह से बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments