Homeमनोरंजनफीमेल फ्रेंडशिप वाली तीन बड़ी एक्ट्रेसेस की यह फ़िल्म जबरदस्त सुर्खियों में

फीमेल फ्रेंडशिप वाली तीन बड़ी एक्ट्रेसेस की यह फ़िल्म जबरदस्त सुर्खियों में

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। कोई फिल्म रिलीज के लिए तैयार है तो किसी की शूटिंग जारी है… इन सबके बीच बॉलीवुड की तीन बड़ी एक्ट्रेसेस की आने वाली एक फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आने वाली हैं। सबसे खास बात ये है कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की तर्ज पर इस फिल्म ‘जी ले जरा’ में फीमेल फ्रेंडशिप दिखाई जाएगी। इस फिल्म का ऐलान तो हो चुका है। वहीं, अब इसकी पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।

कैप्शन में बताया कैसे आया आइडिया

दरअसल, हाल ही में प्रियंका  , कैटरीना और आलिया तीनों ही एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में तीनों सुपरस्टार्स की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। वहीं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए तीनों ने अलग कैप्शन के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। प्रियंका चोपड़ा वे कैप्शन में बताया कि 2019 में किस तरह वो एक अच्छी और जरा हटके बॉलीवुड फिल्म करना चाहती थीं। जिसकी वजह से उनके दिमाग में ऑल फीमेल कास्ट वाली फिल्म का आइडिया आया। इस आइडिया को डिस्कस करने के लिए उन्होंने अपने 2 दोस्तों को कॉल लगा दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments