Homeखेलबंग्लादेश को हराकर भारत ने किया विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में धमाकेदार...

बंग्लादेश को हराकर भारत ने किया विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश

भारत ने बांग्लादेश को 28 रनों की शिकस्त देकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. 48वें ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर विकेट लेकर बुमराह ने बांग्लादेश की पारी को 286 रनों पर ही समेट दिया. शब्बीर रहमान ने 36 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली. उनके अलावा मोहम्मद सैफुद्दीन ने नाबाद 38 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. बुमराह ने रूबेल हुसैन और मुस्तफीजुर का विकेट चटकाकर भारत को वर्ल्ड कप में छठी जीत दिलाई.इससे पूर्व भारत ने बांग्लादेश को 315 रनों का लक्ष्य दिया था। एक वक्त पर लग रहा था कि टीम इंडिया बांग्लादेश को 350 रनों से भी ज्यादा का लक्ष्य देगी, लेकिन मुस्तफीज़ुर रहमान की दमदार गेंदबाज़ी के आगे भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर कुछ भी नहीं कर पाया. लय में नज़र आ रहे ऋषभ पंत को शाकिब अल हसन ने 48 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. धोनी ने 35 रन, वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला खेल रहे दिनेश कार्तिक ने आठ रन, भुवनेश्वर कुमार ने दो रन और मोहम्मद शमी ने एक रन बनाए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments