Homeमध्यप्रदेशबरैया उवाच : जब कांग्रेस की सरकार होगी, तब गृह मंत्री हो...

बरैया उवाच : जब कांग्रेस की सरकार होगी, तब गृह मंत्री हो या मुख्यमंत्री कोई भी हो, मेरी 9 नंबर की चप्पल यहीं रहेगी

दतिया /कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया के बिगड़े बोल सामने आए है, सार्वजनिक स्थान पर अपना आपा खो बैठे फूल सिंह बरैया ने पुलिस और प्रशासन को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि धमकी देते वीडियो सामने आया है। पूर्व विधायक बरैया ने दतिया कलेक्टर और पुलिस काे कांग्रेस की सरकार आने पर चमड़ी काटकर भूसा भरने की धमकी दी है। बरैया यहीं नहीं रुके, उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री तक काे अपशब्द कह डाले। बरैया ने कहा कि 2023 में दतिया जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक होंगे। सरकार कांग्रेस की होगी, तब गृह मंत्री हो या मुख्यमंत्री कोई भी हो, मेरी 9 नंबर की चप्पल यहीं रहेगी। फूल सिंह का इस तरह का विवादित बयान का मामला कोई पहली बार नहीं है कई बार पहले भी वह अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके है।

दरअसल पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया एक सभा में इस तरह से प्रशासन और पुलिस पर बरसते नजर आ रहे थे, एक हफ्ते पहले  का यह वीडियो अब वायरल हुआ है, बताया जा रहा है कि मामला दतिया के किला चाैक का है। पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले एक आम सभा की थी। इसी सभा में पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने विवादित बयान दिया था।

बरैया ने मंच से हाथ में माइक पकड़कर कहा कि बताओ पुलिस ने हत्या नहीं की ? अभी पुलिस मनमानी कर रही है। 2023 के बाद गृह मंत्री ही नहीं रहेगा, तो पुलिस को बचाएगा कौन? मैं बताना चाहूंगा कि अगर दतिया में एक भी विधानसभा सीट भाजपा जीती तो मैं अपने हाथों से अपना मुहं काला कर लूंगा। जब यहां तीनों विधायक कांग्रेस के हो जाएंगे तो देश में दबदबा बन जाएगा। दिल्ली में भी हम सरकार बनाएंगे। एमपी में तो इतना बहुमत लाएंगे कि भाजपा को ढूंढा जाएगा, तो भी नहीं मिलेगी। मुझे बताओ, उस स्थिति में पुलिस कहां जाएगी बचकर। कलेक्टर कहां जाएगा बचकर। पुलिस और थानेदार कहां जाएंगे। अगर जांच में टाइम भी लगा, 2-4 महीने भी लगे तो फूल सिंह भोपाल में इनकी चमड़ी काटकर भूसा भरने का काम करेगा। मैं ऐसे ही नहीं बोल रहा हूं, मुख्यमंत्री आ जाए या फिर गृह मंत्री आ जाए, मेरी 9 नंबर की चप्पल यहीं रहेगी। मैं दतिया के भाजपा नेता, कलेक्टर, एसपी, पुलिस सभी सरकारी अफसरों की बदनामी करूंगा। देश के साथ-साथ 10-12 राज्यों में इन सभी की बुराई करूंगा। राष्ट्रपति के सामने भी इनकी बुराई करूंगा। मैं कहीं भी धरना देकर साबित कर सकता हूं कि दतिया की पुलिस झूठी है। इसने झूठी कसमें खाई है। इनकी वर्दी झूठी है, कंधों पर लगे 3-3 स्टार झूठे हैं। अशोक झूठे हैं। दतिया पुलिस, पुलिस नहीं है। पुलिस की वर्दी में हत्यारे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments