कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एक तरफ टेस्ट मैच खेला जा रहा है तो दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मैच का विरोध कर रहे हैं। वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने मूलगंज से परेड सद्भावना चौकी तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
पुलिस ने जब वीएचपी कार्यकर्ताओं को रोका तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वीएचपी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसके बाद वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इस बीच बड़ी संख्या में चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व बीजेपी नेता ने किया नेतृत्व
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रकाश शर्मा के साथ विहिप नेताओं के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आज बांग्लादेश भारत के बीच हो रहे टेस्ट मैच का विरोध दर्ज कराया. कानपुर परेड चौराहे पर शुरू हुए विरोध में पहले बांग्लादेश होश में आओ किनारे बड़ी करने के बाद बांग्लादेश वापस जाओ के नारे लगाए. साथी ही इन नारों के साथ लोगों ने एक गाड़ियों से जुलूस निकाला और साथ में ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं को जिस तरीके से प्रताड़ित, परेशान और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उससे वह पूरे तरीके से असंतुष्ट हैं. ऐसे में भारत के साथ कोई भी मैच मैत्री नहीं हो सकता. उन्होंने बीसीसीआई को भी इसके लिए चेतावनी दी है. इस तरीके के मैचों का आयोजन अगर वो करते हैं तो उनके खिलाफ भी हिंदू संगठन सड़कों पर उतरेंगे.फिलहाल, एक तरफ जहां कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में भारत ने टॉस जीतकर मैच की शुरुआत कर दी थी, वहीं दूसरी ओर मात्र 3 किलोमीटर दूर ही विहिप के इस बड़े प्रदर्शन से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के हाथ पैर फूल गए. मैच के दौरान किसी तरह का हंगामा न हो इसके लिए उन्होंने भारी संख्या में पुलिस बल का इंतजाम किया.
वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे वीएचपी कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वीएचपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसके बाद वीएचपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।
बांग्लादेश का सुपर फैन टाइगर रॉबी अस्पताल में भर्ती
कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बांग्लादेशी फैन को कथित रूप से मार दिया है। कथित रुप से पिटाई के बाद बांग्लादेश के सुपर फैन टाइगर रॉबी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आई है कि युवक स्टेडियम की एक पुरानी जर्जर बिल्डिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसको पीछे हटने को कहा। कुछ रिपोर्ट में उसके साथ मारपीट के दावे भी किए जा रहे हैं तो कुछ लोग डिहाइड्रेशन की वजह से तबीयत खराब होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने पिटाई की बात का खंडन किया है।