Homeप्रमुख खबरेंमानसिक तनाव और डिप्रेशन दूर करने में बेहद कारगर है मॉर्निंग वॉक...

मानसिक तनाव और डिप्रेशन दूर करने में बेहद कारगर है मॉर्निंग वॉक और योगा

भागदौड़ वाली जिंदगी के बीच अक्सर लोग मेंटल हेल्थ का शिकार हो जाते हैं. यही कारण है कि अक्सर लोग मानसिक समस्याएं का शिकार हो जाते हैं. मानसिक तनाव से हर लोग जूझ रहे हैं. मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा काफी ज्यादा रहता है. इसके शुरुआती संकेत मिल जाते हैं. तमाम रिसर्च के बाद इस बाद के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि मानसिक तनाव को दूर करने में सुबह की सैर और योगा बहुत लाभकारी है। यदि आपको नीचे दिए संकेत मिल रहे हैं तो प्रतिदिन प्रातः खुली हवा में तीस मिनट से लेकर आधा घंटे की मॉर्निंग वॉक तनाव लेबल को कम कर सकती है। इतना ही नहीं कुछ योगासन ऐसे हैं जैसे कि शव आसन जो तनाव दूर करने में बहुत कारगर है। कुछ मिनट का ध्यान भी आपको प्रसन्न चित्त रहने में मदद कर सकता है।

1. ब्रीदिंग टेक्निक्स अपनाएं

सांस लेने के लिए ब्रीदिंग टेक्निक्स ऑटोमेंटली रिलैक्स करें. इस कारण ब्रेन में ब्लड फ्लो नहीं होता है. आप फिजिकली और मेंटली रिलैक्स फील करने लगते हैं.  तो आप गहरी सांस के साथ दिन की शुरुआत करें. इस कारण स्ट्रेस कम होने लगता है.

2. ध्यान केंद्रित करने में परेशानी

अगर किसी चीज पर आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं क्योंकि इससे आपकी मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है. यह गंभीर भूलने की बीमारी हो सकती है. अगर शुरुआत में ही डॉक्टर की मदद लेंगे तो अच्छा हो जाएगा..

 

3. डिप्रेशन

डिप्रेशन अगर कंट्रोल में है तो ठीक है, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है. डिप्रेशन हावी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. ये मेंटल हेल्थ बिगड़ने के संकेत हैं. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

4. नींद न आना

अनिद्रा की वजह से हर समय थकान रहती है. इससे शरीर में आलस आता रहता है. नींद पूरी न होने से मेंटल हेल्थ की समस्याएं हो सकती हैं. सोने में परेशानी हो तो जितना जल्दी हो सके डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए,  ताकि इससे बचा जा सके

5. तनाव-चिंता

अगर हर दिन किसी चीज को लेकर चिंता बढ़ रही है और तनाव परेशान कर रहा है तो यह मेंटल हेल्थ खराब होने के संकेत हैं. शरीर के इस इशारे को समझना चाहिए. इससे बचने के लिए खुद पर कंट्रोल करना चाहिए. तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए.

6. अकेलापन महसूस होना

जब तनाव बहुत ज्यादा बढ़ता है तो घर-परिवार, रिश्तेदार और दोस्त से दूरी बनने लगती है. अगर आप अकेला महसूस कर रहे हैं तो इसे अनदेखा न करें. यह मेंटल हेल्थ बिगड़ने का संकेत है. अकेलापन चिंता बढ़ा सकता है. ऐसे में तुरंत जाकर एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments