Homeमनोरंजनबालों को हवा में झटकने की कोशिश में गिरते गिरते बचीं उर्फी...

बालों को हवा में झटकने की कोशिश में गिरते गिरते बचीं उर्फी जावेद

बिग बॉस OTT फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी जावेद कैमरा के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि एक खास शॉट देने की कोशिश में उर्फी जावेद तकरीबन गिरते-गिरते बचीं। उर्फी जावेद ने ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी और वह अपने बालों को हवा में झटकने वाला पोज देने की कोशिश कर रही थीं। एक हाथ में टचअप पाउडर और दूसरे हाथ में मेकअप ब्रश लिए उर्फी का ये वीडियो काफी फनी है।

गिरते-गिरते बचीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने बालों को हवा में झटकने की कोशिश करती हैं जब उनका संतुलन बिगड़ जाता है। किसी तरह लड़खड़ाते हुए उर्फी जावेद अपने आप को बैलेंस करने की कोशिश करती हैं। उर्फी को लड़खड़ाते देखकर उनकी तस्वीरें लेने वाला फोटोग्राफर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है और खुलकर हंसने लगता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments