मुंबई. बिग बॉस का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। इसका प्रसारण 16 सितंबर से कलर्स चैनल पर किया जाएगा। खबरों की मानें तो इस बार स्प्लिट्सविला’ फेम स्कारलेट एम रोज बिग बॉस के घर में शामिल होंगी। तस्वीरों में बेहद बोल्ड दिखने वाली ये एक मॉडल बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात दे देती है।
एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला’ की विनर रह चुकीं स्कारलेट एम रोज भी सलमान खान के शो में शामिल हो सकती हैं। वह हमेशा हॉट और सेक्सी लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। वह अपने फ्रेंड पीटरसन के साथ एंट्री लेंगी।