Homeदेशबीफ और किस फेस्टीवल मनाने वालों को उपराष्ट्रपति की लताड़

बीफ और किस फेस्टीवल मनाने वालों को उपराष्ट्रपति की लताड़

कहा कि बीफ खाना है खाइये किस करना है करिये 

इसके लिए फेस्टिवल मनाने की क्या जरूरत है

 

मंबईके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बीफ खाने और किस करने के लिए फेस्टिवल आयोजित करके देश का माहौल गन्दा करने वालों पर जमकर बरसे। इसके साथ ही उन्‍होंने संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में कार्यक्रम करने वालों को भी जमकर लताड़ा। वेंकैया नायडू ने लोगों को ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह दी है।

वेंकैया नायडू ने कहा, ‘देखिए, आप बीफ खाना चाहते है, तो बेशक खाइए। लेकिन ऐसे फेस्टिवल्‍स का आयोजन क्यों करते हो? अगर आप किसी को किस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फेस्टिवल की या किसी की इजाजत लेने की क्या जरूरत है?’ साथ ही वेंकैया नायडू ने कहा कि अफजल गुरु को लीजिए। कुछ लोग उसके नाम का गुणगान कर रहे हैं। आखिर ये हो क्‍या रहा है। वह हमारे संसद भवन को बम धमाके से उड़ाने आया था।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments