Homeदेशदेश का माहौल गन्दा करने वालों को उपराष्ट्रपति की लताड़ बीफ खाने...

देश का माहौल गन्दा करने वालों को उपराष्ट्रपति की लताड़ बीफ खाने या किस करने के लिए बन्द हो फेस्टिवल का आयोजन

मंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप-राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू बीफ फेस्टिवल और खुलेआम किस करने वालों पर जमकर भड़के। इसके साथ ही उन्‍होंने संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में कार्यक्रम करने वालों को भी जमकर लताड़ा। वेंकैया नायडू ने लोगों को ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह दी है।

वेंकैया नायडू ने कहा, ‘देखिए, आप बीफ खाना चाहते है, तो बेशक खाइए। लेकिन ऐसे फेस्टिवल्‍स का आयोजन क्यों करते हो? अगर आप किसी को किस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फेस्टिवल की या किसी की इजाजत लेने की क्या जरूरत है?’ साथ ही वेंकैया नायडू ने कहा कि अफजल गुरु को लीजिए। कुछ लोग उसके नाम का गुणगान कर रहे हैं। आखिर ये हो क्‍या रहा है। वह हमारे संसद भवन को बम धमाके से उड़ाने आया था।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments