Homeमनोरंजनमुस्लिम यूथ की FIR के खिलाफ प्रिया प्रकाश सुप्रीम कोर्ट पहुंची मोहम्मद...

मुस्लिम यूथ की FIR के खिलाफ प्रिया प्रकाश सुप्रीम कोर्ट पहुंची मोहम्मद पैगंबर की बेइज्जती का है आरोप

अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने हैदराबाद में दर्ज एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, प्रिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओरु अडार लव’ पर तेलंगाना में दर्ज हुए केस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस एफआईआर के खिलाफ प्रिया का मानना है कि ये मामला फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का है और ऐसे एफआईआर दर्ज करना किसी के भी बोलने की आजादी को छीनना जैसा है।

दरअसल, हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म के गाने में मुस्लिम भावनाओं को आहात किया गया है। इस के चलते फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम यूथ की शिकायत के अनुसार, ‘manikya malaraya poovi गाने को इंग्लिश में ट्रांन्सलेट करने पर मोहम्मद पैगंबर की बेइज्जती करता प्रतीत होता है।’ इसी के चलते दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments