Homeग्वालियर अंचलबूथ स्तर पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की कवायद में...

बूथ स्तर पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की कवायद में जुटी भाजपा

ग्वालियर / बूथ  स्तर पर 51% वोट हासिल करने के लिए भाजपा ने बड़े अभियान के साथ तैयारी शुरू कर  दी है इसी के अंतर्गत 14 मई तक चलने वाले विजय संकल्प अभियान की शुरुआत आज से हो गई।

बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर महानगर में सभी 15 मंडलों की बैठकों में 4 से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने दी।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि 10 दिन के इस अभियान का लक्ष्य यही है कि हर बूथ पर आगामी कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाया गया, कार्यकतार्ओं में पार्टी के लक्ष्य और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की स्पष्ट समझ हो, कार्यकर्ताओं में टीम भावना व आत्मविश्वास का विकास हो तथा बूथ स्तर पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने की रूपरेखा स्पष्ट हो।
श्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिला स्तर पर बूथ प्रबंधन प्रभारी एवं टोली बनाएं। विधानसभा स्तर पर विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा संचालन समिति का गठन करें। मंडल स्तर पर बूथ प्रंबधन के प्रभारी एवं टोली बनाएं। जो भी कार्यक्रम करें उसमें कार्यक्रम संयोजक, व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक बनाकर प्रदेश कार्यालय भेजें।
श्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, स्कूल, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य संचारक्रांति आदि कार्यों से समाज में आए परिवर्तन पर चर्चा करें। महिलाओं की योजनाएं-लाड़ली बहना, लाड़ल लक्ष्मी एवं अन्य योजनाओं का हर तबके लोगों का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को रूपरेखा बनानी चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्नपूर्णा योजना, हर घर शौचालय योजना, हर घर नल जल योजना का लाभ आमजन को मिले इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर फील्ड में घूमें।
मंडलों की बैठक में मंडल अध्यक्षों के अलावा भाजपा के जिले के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओ ने बैठक में मार्गदर्शन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments