Homeविदेशबोखलाए पाकिस्तान ने मोदी को बताया आतंकी

बोखलाए पाकिस्तान ने मोदी को बताया आतंकी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आत्तिजनक टिप्पणी की है. ख्वाजा आसिफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान पीएम मोदी आतंकवादी बताया है. यही नहीं, पाक विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में आरएसएस जैसे आतंकी संगठन सरकार चला रहा है. आसिफ ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हम पर आतंकी भेजने का आरोप लगाया जबकि उनके खुद के मुल्क का प्रधानमंत्री एक आतंकी है’.
जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने गुजरात दंगों को जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाए. आसिफ ने कहा कि आतंकी संगठन RSS देश को लीड कर रहा है और बीजेपी उसकी सहयोगी है. आसिफ ने यह बयान यूएन में सुषमा स्वराज के भाषण के जवाब में दिया है.
आसिफ की मानें पाकिस्तानी आर्मी आतंकवाद से लड़ रही है और पिछले 4 साल में आतंक के खिलाफ की गई हर कार्रवाई में हमें जीत मिली है. उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा, हाफिज सईद और हक्कानी नेटवर्क देश के लिए बोझ हैं.
सुषमा ने UN में पाक को लताड़ा था
पाकिस्तान की यह बौखलाहट संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आतंक का निर्यात करने वाला देश बताया था. सुषमा ने कहा था कि हम गरीबी से लड़ रहे हैं, पर पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments