Homeदेशभाजपा का आरोप जब देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन...

भाजपा का आरोप जब देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा था, प्रियंका गांधी गोवा में डांस कर रही थीं

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका पर करारा वार किया है। अमित मालवीय ने लिखा है कि जब देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा हुआ था, प्रियंका गांधी गोवा में डांस कर रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है।

दावा-26/11 के दिन राहुल कर रहे थे पार्टी
अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि जब 26/11 का हमला हुआ था, उस दिन सुबह काफी देर तक राहुल गांधी पार्टी करते रहे थे। इसके आगे उन्होंने लिखा है कि अपने भाई की ही तरह प्रियंका गांधी भी गोवा में डांस कर रही हैं। वह भी एक ऐसे वक्त में जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा हुआ है। जनरल रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अमित मालवीय ने आगे लिखा है कि क्या इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments