Homeदेशभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी :राम माधव को हटाया, तेजस्वी सूर्या को युवा...

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी :राम माधव को हटाया, तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। इसमें कई सीनियर नेता जैसे राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन, सरोज पांडे को महासचिव से हटाकर नए चेहरों को मौका दिया है।

जिन लोगों का पार्टी में कदम बढ़ाया गया है उनमें से एक है कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या। तेजस्वी सूर्या को पूनम महाजन की जगह यूवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या को बढ़ाकर 23 कर दिया है। सांसद अनिल बलुनी ने मीडिया इंचार्ज की पॉजिशन बरकरार रखी है और उनका कद बढ़ाकर चीफ प्रवक्ता बनाया गया है।

नए प्रवक्ताओं में राजीव चंद्रशेखर, संजू वर्मा, इकबाल सिंह लालपुरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अपराजिता सारंगी, हीना गावित, म. किकोन, नुपूर शर्मा, राजू बिष्ट और के.के. शर्मा शामिल हैं।नई नियुक्तियों का ऐलान संगठन में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी चेहरों का सामंजस्य करने के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से किया गया।

 

बिहार चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। अध्यक्ष का पद संभालने के 8 महीने बाद बनाई अपनी नई टीम में युवाओं और नए चेहरों को जगह दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव किया।

3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया
नड्डा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जगह दी गई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से मुकुल रॉय और बिहार से राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। दोनों राज्यों में चुनाव होने हैं।

राम माधव का नाम महासचिव की लिस्ट से बाहर
राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को महासचिव पद से हटा दिया गया है। खबर है कि इन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा, भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, बीएल संतोष और कैलाश विजयवर्गीय इस पोस्ट पर बरकरार हैं। नए चेहरों में कर्नाटक के सीटी रवि और आंध्र प्रदेश के डी पुरंदेश्वरी का नाम शामिल है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को दी गई है। पहले यह पद पीयूष गोयल के पास था।

युवाओं को मौका, तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया
नड्डा की टीम में युवाओं को भी मौका मिला है। कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का चीफ बनाया गया है। अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन राष्ट्रीय प्रवक्ता की लिस्ट में हैं। इसके अलावा, पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments