Homeदेशलालसिंह आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

लालसिंह आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए

ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी ने गोहद के वरिष्ठ भाजपा नेता  व  पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय स्तर की  जिम्मेदारी से नवाजा है । उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

लाल सिंह आर्य का जीवन परिचय

 लाल सिंह आर्य का जन्म 15 जून, 1964 को भिण्ड में हुआ था। श्री फुलजारी लाल आर्य के पुत्र श्री लाल सिंह आर्य बी.ए., एल.एल.बी. शिक्षित हैं। गजल, भजन और पीड़ितों की सहायता में आपकी विशेष अभिरुचि है।

श्री लाल सिंह आर्य बाल्यावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने। वे वर्ष 1985-86 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री और वर्ष 1987-99 में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री नियुक्त हुए। श्री आर्य वर्ष 1987-88 में जीवाजी विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम के सदस्य और वर्ष 1989 में टीम के कप्तान रहे। वे वर्ष 1989 से 1991 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, वर्ष 1990-91 में भिण्ड मेला समिति की क्रीड़ा समिति के संयोजक, वर्ष 1992-1995 में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, वर्ष 1996-97 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं वर्ष 1996-97 में लॉयन सेवा समिति के संरक्षक भी रहे। श्री आर्य वर्ष 1998 में ग्यारहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधानसभा की आश्वासन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति एवं अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2002 से वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य तथा जून 2005 से भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड के अध्यक्ष रहे। उन्हें मध्यप्रदेश नशा मुक्ति बोर्ड का सदस्य, पंच-ज समिति का सदस्य (राज्य मंत्री स्तर) तथा महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद की जन-भागीदारी समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया। श्री आर्य पूर्व विधानसभा सदस्यों के वेतन-भत्ते संबंधी समिति और ओरिएंट पेपर मिल अमलाई जाँच समिति के सदस्य भी रहे हैं। श्री आर्य वर्ष 2003 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

श्री लालसिंह आर्य 2013 में भिण्ड जिले के गोहद से चतुर्दश विधानसभा के सदस्य चुने गये हैं। उन्हें   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमण्डल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments