मध्यप्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अबसे कुछ देर पहले मध्यप्रदेश के सीमावर्ती शहर दतिया पहुंचे और यहां प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मन्दिर में मां
बगुलामुखी और धूमामाई कई पूजा अर्चना की । वे यहां कुछ देर रुकने के बाद डबरा व ग्वालियर रवाना होंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री बी डी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख लोकेंद्र पाराशर, विधायक घनश्याम पिरोनिया राजेश दुबे व अन्य नेतागण शामिल थे।

