Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ग्वालियर अंचल में जोरदार स्वागत की तैयारी दतिया...

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ग्वालियर अंचल में जोरदार स्वागत की तैयारी दतिया से प्रारंभ किया प्रवास

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ग्वालियर अंचल भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होने कुछ देर बाद पहुंचने वाले हैं वे दतिया से अपना प्रवास शुरू करते हुए शाम ग्वालियर पहुंचेंगे जहां उनके जोरदार स्वागत की तैयारी है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राकेश सिंह पहली बार ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं चूंकि कुछ ही महीने बाद
प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं अतः पार्टी इस दौरे का पूरा लाभ उठाना चाहती है यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने खुद ग्वालियर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
जहाँ एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष के ग्वालियर अंचल के दौरे को पार्टी जोर शोर से लाभ उठाना चाहती है वहीं चुनावी वर्ष में कार्यकर्ताओं में जोश भरने की भी तैयारी है। ग्वालियर सहित अंचल के जिलों सहित कई अन्य स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन व कार्यकर्ताओं से सीधे में मिलाप के कार्यक्रम रखे गए हैं। एक तरफ जहां इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा ज रहा है वहीं कार्यकर्ताओं का एक वर्ग ऐसा भी है जो बेलगाम होती होती नोकरशाही सहित जमीनी स्तर पर काम करते वक्त होने वाली परेशानियों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराना चाहता है।
खबर लिखे जाने तक प्रदेश अध्यक्ष दतिया पहुंच चुके हैं यहां पीताम्बरा पीठ में दर्शन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के बाद डबरा होकर ग्वालियर पहुंचेंगे यहां मालवा कालेज चौराहे से होते हुए मुरार फिर 38 नम्बर भाजपा कार्यलय जाएंगे इन स्थानों पर उनके जोरदार स्वागत की व्यवस्था की गई है इसके बाद वे मृगनयनी गार्डन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे ,उनका रात्रि विश्राम ग्वालियर ही में रहेगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments