भाजपा के लिए सिरदर्द बनी विधायक – कलेक्टर की नूरा कुश्ती
सत्तापक्ष के विधायक और कलेक्टर के बीच सार्वजनिक रूप से हुई नूराकुस्ती तथा देशभर के मीडिया में इसकी जोरदार चर्चा ने मध्यप्रदेश भाजपा की नींद उड़ा रखी है सत्ता और संगठन को समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में हुई बदनामी क़ी भरपाई कैसे की जाए।

इसी उहापोह के बीच आज भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने नरेंद्र कुशवाहा से बातचीत की है। इस बातचीत को लेकर एक तरफ यह कहा जा रहा है कि विधायक अभी भी कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हैं. वहीं इस मामले में प्रशासनिक अमले ने विधायक के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए कार्रवाई की मांग से भी भाजपा चिंतित है। भाजपा संगठन इस बात से भी परेशान है कि इस झगड़े के पीछे रेत की कालाबाजारी और खाद की जमाखोरी जैसे संवेदनशील विषय भी उठ रहे हैँ। कुल मिलाकर भिंड जिले में बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है।
. दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी, भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाहा कलेक्टर के बंगले के सामने धरना देने भी पहुंच गए थे, जिसके बाद से ही भिंड की सियासत गरमाई हुई है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मामले में भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाहा को शांति के साथ काम करने की सलाह दी साथ ही जवाब भी मांगा है. खाद वितरण की समस्या को लेकर भिंड विधायक ने कलेक्टर संजीव कुशवाहा पर बहस की थी. . पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनुशासन के मुद्दे पर संगठन किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है.
हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक ने भी संगठन से कलेक्टर की शिकायत की है और उन्हें हटाने की मांग की है. विधायक का कहना है कि कलेक्टर की लापरवाही के चलते भिंड जिले में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है.
दरअसल, इस मामले में राजनीति अब तेज हो गई है. भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मामले को लेकर आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन भी विरोध में उतर आया है. शुक्रवार को आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने इस मामले की शिकायत सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन से करने की बात कही है. वहीं दूसरी तरफ विधायक के समर्थक भी उनके साथ जमे हुए और कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. जिससे यह मामला गड़बढ़ाता नजर आ रहा है.
भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी विधायक कुशवाह को चेतावनी कहा पार्टी में इस तरह का व्यवहार नहीं चलेगा

भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा विधायक नरेंन्द्र कुशवाह के बीच सार्वजनिक रूप से हुए झगड़े पर भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शब्दशक्ति न्यूज़ से खास बातचीत की। श्री खंडेलवाल ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने आज विधायक नरेंन्द्र कुशवाह को भोपाल तलब किया था। पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने नरेंन्द्र कुशवाह को चेतावनी दी है और साफ तौर पर कहा है कि पार्टी में इस तरह का व्यवहार नहीं चलता है यह पूछे जानेपर कि कलेक्टर को भी कोई समझाइश दी है? श्री खंडेलवाल ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष हैं कलेक्टर को समझाने का काम शासन प्रशासन का है वह करेगा।