HomeBreakingभाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका ज्योतिरादित्य BJP के साथ,...

भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका ज्योतिरादित्य BJP के साथ, शाम तक हो सकती है विधिवत घोषणा

नई दिल्ली :  देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है कांग्रेस महासचिव व सिंधिया राजवंश से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा का दामन थामने की खबर है । कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे है. दिल्ली स्थित अपने निवास से निकल कर सिंधिया पहले गुजरात भवन पहुंचे. बाद में गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात भवन पहुंचे. जिसके बाद दोनों नेता प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए पहुंचे. सूत्र बताते हैं कि शाम को बीजेपी की चुनाव समिति सिंधिया को राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित करेगी.

ज्योतिराज सिंधिया को बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से पहले उनको औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल किया जाएगा. ज्योतिराज सिंधिया बुधवार को भोपाल में राज्यसभा की उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे. आज शाम को भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को पार्टी के अधिकृत राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी. अब से थोड़ी देर बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से अपने इस्तीफे का ऐलान कर देंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की घोषणा करेंगे. और उसके साथ ही सिंधिया समर्थित विधायकों के इस्तीफे की भी घोषणा बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जाएगी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली स्थित अपने आवास से निकल कर एक होटल पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी गाड़ी बदली और गृह मंत्री के आवास की ओर की गए. उसके बाद वो वहां से गुजरात भवन पहुंचे. कुछ देर बाद गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात भवन पहुंचे. गृह मंत्री का काफिले के गुजरात भवन पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे. जहां वो प्रधानमंत्री से मुलाकात कर रहे है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments