Homeप्रमुख खबरेंभगवा ब्रिगेड के सामने फिसड्डी साबित हुआ पाकिस्तान एशियन गेम्स से हुआ...

भगवा ब्रिगेड के सामने फिसड्डी साबित हुआ पाकिस्तान एशियन गेम्स से हुआ बाहर

जापान के आइची-नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भगवा जर्सी में खेल रही भारतीय टीम ने हॉकी सेमीफ़ाइनल में  पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है उधर पाकिस्तान को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मैच की शुरुआत में भारत 3-0 से आगे था. इसके बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें और 13वें मिनट में गोल दागे. सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया. वहीं, अभिषेक ने मैच के 60वें मिनट में चौथा गोल कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई.

पाकिस्तान की ओर से अबू महमूद ने 30वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद हन्नान शाहिद ने 45वें मिनट में दूसरा गोल दागा, जबकि वहीद अशरफ राणा ने 49वें मिनट में तीसरा गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया.

इस जीत के साथ भारत एशियन गेम्स के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments