भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने भिंड जिले के मोरखी ग्राम में दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।