Homeमध्यप्रदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को पितृ शोक ,कोरोना से थे पीढ़ित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को पितृ शोक ,कोरोना से थे पीढ़ित

आज देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी 92 वर्षीय अमर सिंह का निधन हो गया  गत दिवस 14 सितम्बर की शाम को तबियत बिगड़ने पर जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों की देख रेख में उपचार चल रहा था लेकिन  देर रात हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

ग्वालियर शहर में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों का निधन हुआ। कुल मौतों का आंकड़ा 141 तक पहुँच गया है। सितम्बर माह में अब तक संक्रमितों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है। जिले में संक्रमित मरीज सिर्फ 50 वेंटीलेटरों के भरोसे हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में करीब एक हजार संक्रमितों को भर्ती करने की व्यवस्था की है। इसमें गंभीर मरीजों को जयारोग्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। लेकिन कई संक्रमित मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही पूर्व से अन्य बीमारियां होती हैं। जिस कारण कई संक्रमित मरीजों को वेन्टीलेटर की भी जरूरत पड़ रही है।

उधर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा  ने सभी परिजनों शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वह उनके पूज्य पिताजी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने ना आए, क्योंकि पिताजी कोरोना से संक्रमित थे।सभी अपने स्वास्थ्य की चिंता करें।
उन्होंने कहा है-आप सभी की संवेदनाएं मैं महसूस कर सकता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments