Homeग्वालियर अंचलभाजपा महिला मोर्चा ने बहनों को ‘अटल अवार्ड‘ से किया सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा ने बहनों को ‘अटल अवार्ड‘ से किया सम्मानित

भाजपा सरकार की हर योजना मातृशक्ति को समर्पित
ग्वालियर / पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में महिला मोर्चा ने ग्वालियर के वंदन वाटिका में मंगलवार को समाजसेवा एवं सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जनप्रतिनिधि बहनों को अटल अवार्ड से सम्मानित किया।
हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा रही : दर्शना सिंह
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने महिलाओं के क्षेत्र में सम्मान प्रदान किया है। कृषि क्षेत्र की बात हो या शिक्षा का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11 महिलाओं को केन्द्रीय मंत्री का दर्जा देकर महिला शक्ति का सम्मान किया है।
सरकार की योजनाओं से मातृशक्ति हो रही लाभान्वित : सिंधिया
प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बेटी है तो कल है का मंत्र दिया। सरकार की अधिकांश योजनाएं महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित ऐसी कई योजनाएं है जिनसे प्रदेश की बेटी, बहन और माताएं लाभान्वित हो रही है। मध्यप्रदेश से शुरू हुआ बेटी बचाओ अभियान आज देश भर में जनजागरण का महाभियान बन चुका है।
शिवराज सरकार ने महिला शक्ति को नेतृत्व करने की पंक्ति में खडा किया : पवैया
महाराष्ट्र के सह प्रभारी एवं प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतिम छोर पर बैठी नारी शक्ति को अपनी योजनाओं से सशक्त बनाया। स्वच्छताकर्मी मातृशक्ति के स्वयं चरण धोकर उन्हें सामाजिक सम्मान भी दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर आधी आबादी को नेतृत्व की पंक्ति में लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पुरुषों से ज्यादा कठिन चुनौती महिला कार्यकर्ताओं के सामने होती है, क्योंकि वह परिवार के मोर्चे पर भी काम करती है और समाज सेवा के मोर्चे पर भी काम करती है।
अटलजी का व्यक्तित्व और कार्यशैली हमारे लिए प्रेरणास्पद : शेजवलकर
ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि अटल जी के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेना चाहिए फिर चाहे महिलाएं हो, युवा हो, सामाजिक संगठन हो या पार्टी के कार्यकर्ता हो। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन उनका व्यक्तित्व कार्यशैली इतनी स्पष्ट रही है कि वह हमको आज भी प्रेरणा दे रही है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने भी संबोधित करते हुए अटल सरकार में किए गए कार्यो और सरकार और संगठन में महिला शक्ति की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मातृशक्ति की अहम भूमिका : नारोलिया
स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं हमारी आदर्श और श्रद्धा के केन्द्र अटलजी ने सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अटलजी के कामों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में देश की आधी आबादी भी पीछे नहीं है। महिला जनप्रतिनिधियों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। अटल अवार्ड से ऐसी ही बहनों को सम्मानित किया है, जिन्होंने सरकार की योजनाओं और हितग्रहियों के बीच सेतु का काम किया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, खाद्य एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, पार्टी जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती ममता भीलवाड, श्रीमती अर्पणा पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना मांडरे सहित सहित चंबल संभाग की सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे एवं आभार मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिन्दे ने माना

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments