भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय सह महामंत्री और कई राज्यों में प्रदेश संगठन महामंत्रियों की नई नियुक्तियां
नई दिल्ली 24 सितंबर 2026/भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों और मोर्चों के लिए नई नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
राष्ट्रीय सह महामंत्री और प्रमुख संगठक पद:
श्री शिवप्रकाश: राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) — आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा (केंद्र: मुंबई)।
श्री सौदान सिंह: राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) — बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल (केंद्र: भुवनेश्वर)।
श्री वी. सतीश: संगठक — एससी, एसटी मोर्चा एवं संसदीय कार्यालय (केंद्र: दिल्ली)।
श्री नागेन्द्र: संगठक — वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क (केंद्र: दिल्ली)।
राज्यों में प्रदेश महामंत्री व सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारियां:
महाराष्ट्र: श्री अजय जामवाल (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: मुंबई)।
महाराष्ट्र व जनजाति संपर्क: श्री सतीश धोंड (प्रदेश सह महामंत्री, संगठन, महाराष्ट्र एवं गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र हेतु जनजाति संपर्क, केंद्र: नागपुर)।
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना: श्री मधुकर (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: हैदराबाद)।
तेलंगाना: श्री दशरथ (प्रदेश सह महामंत्री, संगठन, केंद्र: वारंगल)।
असम व त्रिपुरा: श्री रवींद्र राजू (प्रदेश महामंत्री, संगठन एवं कार्यालय निर्माण, केंद्र: गुवाहाटी)।
बिहार: श्री भीखूभाई दलसानिया (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: पटना)।
झारखंड: श्री पवन साई (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: रांची)।
हिमाचल प्रदेश: श्री सिद्धार्थन (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: शिमला)।
गुजरात, दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव: श्री रत्नाकर (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: अहमदाबाद)।
गुजरात: श्री अरुण बिन्नाडी (प्रदेश सह महामंत्री, संगठन, केंद्र: राजकोट)।
उत्तराखंड: श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: देहरादून)।
दिल्ली व हरियाणा: श्री पवन राणा (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: दिल्ली)।
छत्तीसगढ़: श्री कर्मवीर (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: रायपुर)।
मध्य प्रदेश: श्री चन्द्रशेखर (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: भोपाल)।
ओडिशा: श्री मानस मोहंती (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: भुवनेश्वर)।
पंजाब व चंडीगढ़: श्री मंत्री श्रीनिवासुलु (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: चंडीगढ़)।
उत्तर प्रदेश: श्री धर्मपाल (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: लखनऊ)।
पश्चिम बंगाल: श्री अमिताभ चक्रवर्ती (प्रदेश महामंत्री, संगठन, केंद्र: कोलकाता)।
क्षेत्रीय संगठक पद:
श्री अभय गिरी: संगठक — ब्रज क्षेत्र (केंद्र: आगरा)।
श्री अनंत नारायण मिश्र: संगठक — भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र (केंद्र: पूर्णिया)।
जारी विज्ञप्ति की प्रतिलिपि सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश संगठन महामंत्रियों को भेजी गई है।

