सह सरकार्यवाह मुकुंद जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का, महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका एवं विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी ताई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी
ग्वालियर24 सितंबर 2026/ आरएसएस महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक 26 और 27 सितंबर को एलएनआईपीई के रवीन्द्र नाथ टैगोर सभागार में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध आनुषंगिक संगठनों से तथा देश के सभी प्रांतों से विभिन्न स्तर के दायित्वों से जुड़ी करीब 350 महिला प्रतिनिधि एवं प्रमुख बंधु कार्यकर्ता सहित लगभग 400 कार्यकर्ता सहभागी होंगे।
बैठक का उद्घाटन 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे होगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का, महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका एवं विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी ताई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।