Homeप्रमुख खबरेंभाजपा सोमवार को सभी 60 वार्डों में प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि...

भाजपा सोमवार को सभी 60 वार्डों में प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाएगी

 

ग्वालियर 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा 11 फरवरी को सुबह 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दीनदयाल नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सभी 60 वार्डों में समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ तक  परिवारों से पार्टी कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दी।

जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम व महेश उमरैया ने इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी, व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments