Homeखेलभारत ऑस्ट्रेलिया टी-20 मुकाबला आज, जानिए मैच की पूरी जानकारी

भारत ऑस्ट्रेलिया टी-20 मुकाबला आज, जानिए मैच की पूरी जानकारी

विशाखापट्टनम: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। एरोन फिंच की कप्तानी में भारत के खिलाफ 2 टी-20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंची कंगारू टीम घर पर वनडे और टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे के साथ भारत पहुंची है। ऐसे में में वो रविवार को विशाखापट्टनम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कंगारू सरजमीं पर खेली गई  तीन मैचों की टी-20 सीरीज बारिश की वजह से 1-1 से बराबर रही थी। इससे पहले पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरा किया था तब भी टी-20 सीरीज बारिश के कारण बराबरी पर समाप्त हुई थी। ऐसे में लगातार तीसरी बार दोनों टीमें टी-20 सीरीज को बराबरी पर समाप्त नहीं करना चाहेंगी।आईए जानते हैं दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।   

– कब खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच?

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच 24 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।

– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

मेजबान टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच का आयोजन विशाखापट्टनम में किया जा रहा है।

– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच को आप भारतीय समय के मुताबिक शाम 07.00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

– किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

– भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstarपर देख सकते हैं।

– ये हैं दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारकंडे। 

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरनडोर्फ, नाथन कल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकोंब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, ग्लैन मैक्सवेल, झाए, रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोयनिस, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments